2 June 2019 Current Affairs

  1. केन्द्र सरकार ने जल शक्ति नामक नये मंत्रालय का निर्माण जल संसाधन, नदी विकास व पुनर्जीवन मंत्रालय तथा पेयजल व स्वच्छता मंत्रालय का विलय करके किया गया है। जोधपुर से सांसद गजेन्द्र सिंह शेखावत को जल शक्ति मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। इस मंत्रालय के निर्माण का उद्देश्य सभी घरों में पेयजल उपलब्ध कराना है।
  2. 2 जून, 2014 को आंध्र प्रदेश का विभाजन कर तेलंगाना को भारत का 29वाँ राज्य बनाया गया। तेलंगाना में आंध्र प्रदेश के 23 जिलों में से 10 जिले शामिल किये गए। वर्तमान में तेलंगाना में विधानसभा की 119 तथा लोकसभा की 17 सीटें हैं।
  3. भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें भारत की पहली महिला राष्ट्रपति रहने के लिए दिया जाएगा। भारत के 12वें राष्ट्रपति के रूप में प्रतिभा पाटिल का कार्यकाल वर्ष 2007 से 2012 तक रहा।
  4. इसरो के पूर्व वैज्ञानिक डॉ. कस्तुरीरंगन के नेतृत्व वाली समिति ने मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल को नई राष्ट्रीय शैक्षिक नीति सौंपी। इस नीति के तहत पाठ्यक्रम में भारतीय ज्ञान प्रणालियों को शामिल करने, एक राष्ट्रीय शिक्षा आयोग का गठन करने तथा निजी स्कूलों द्वारा फीस की मनमानी वृद्धि पर रोक लगाने की सिफारिश की गई है।
  5.  प्रतिवर्ष 1 जून को वैश्विक खाद्य पदार्थ के रूप में दुग्ध के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए विश्व दुग्ध दिवस मनाया जाता है। खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा पहली बार वर्ष 2001 में विश्व दुग्ध दिवस मनाया गया। खाद्य एवं कृषि संगठन संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था है जिसकी स्थापना वर्ष 1945 में की गई तथा इसका मुख्यालय रोम (इटली) में स्थित है।
  6. हाल ही में राजस्थान सरकार ने ई-सिगरेट के उत्पादन, वितरण, बिक्री तथा विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाया है। राजस्थान सरकार ने ऑनलाइन तथा ऑफ लाइन ई-सिगरेट के विज्ञापन पर रोक लगाई है। ई-सिगरेट ENDS (इलेक्ट्रॉनिक निकोटीन डिलीवरी सिस्टम) का एक प्रमुख प्रोटोटाइप है।
  7. संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने वैश्विक महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए भारतीय मूल की अनीता भाटिया को ‘संयुक्त राष्ट्र संघ के उप कार्यकारी निदेशक’ पद पर नियुक्त किया है। अनीता भाटिया संयुक्त राज्य अमेरिका के मेल विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना 24 अक्टूबर, 1945 को की गई थी। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क (अमेरिका) में है। इसका अध्यक्ष महासचिव कहलाता है।
  8. त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में 10वाँ राष्ट्रीय विज्ञान फिल्म महोत्सव आयोजित किया गया। इस महोत्सव का आयोजन केन्द्र सरकार, राज्य सरकार और त्रिपुरा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के विज्ञान प्रसार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस कार्यक्रम में 10 देशों ने भाग लिया। इसमें विभिन्न देशों से यूनिसेफ, यूनेस्को और फिल्म निर्माताओं द्वारा निर्मित फिल्में प्रदर्शित की गई।
  9. पाकिस्तान को परमाणु संयंत्रों के विकास हेतु दी गई सहायता राशि पाकिस्तान के परमाणु संयंत्रों के विकास में सहायक होगी।चीन के सहयोग से पाकिस्तान में ‘चश्मा’ नामक परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की श्रृंखला तैयार की गई है, जो उसके बिजली संकट का समाधान करेगी। चीन की मुद्रा – रेनमिनबी, राजधानी – बीजिंग, राष्ट्रपति – शी-जिनपिंग
  10. नवगठित केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM – KISAN) योजना का विस्तार देश के सभी किसानों के लिये कर दिया है।इससे पूर्व यह योजना 2 हेक्टेयर भूमि वाले किसानों पर लागू थी। इस योजना के द्वारा 14 करोड़ 50 लाख किसान लाभान्वित होंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Dont copy Content is protected by wayofjobs !!