RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021

राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस  2021। RSMSS Gram Sevak Syllabus 2021 in Hindi PDF,Gram सेवक Exam Pattern

राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021: RSMSS gram vikas adhikari Syllabus 2021 in Hindi PDF, Exam Pattern: RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021 in Hindi PDF available for our readers. राजस्थान में ग्राम सेवक भर्ती की नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। यह भर्ती बेरोजगार युवा वर्ग के लिए एक सुनहरा मौका है। भर्ती के लिए राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आवेदकों को सुचित किया जाता है कि इस भर्ती से पहले जानकारी और नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ ले उसके बाद सावधानी पूर्वक योग्य उम्मीदवार आवेदन करें

राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021 हिंदी में

Get RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021 in Hindi Detailed information here. The recruitment notification has been already released on 06 September 2021. इस लेख में राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2021 के बारें में पाठ्यक्रम और सिलेबस की जानकारी दी गयी है। अगर आप इस भर्ती में शामिल होना चाहते है तो इस लेख के द्वारा आपकों भर्ती होनें में आसानी हो जायेंगी। यहाँ से देखे की Gram Sevak ka Form kaise bhare। राजस्थान ग्राम सेवक का फॉर्म कैसे भरे ?

राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस में विभिन्न भागों के विभिन्न विषयों को सम्मिलित किया गया है जैसे हिन्दी, अग्रेंजी, सामान्य ज्ञान, गणित कम्प्यूटर और राजस्थान की सामान्य जानकारी के बारें में पूछा जाएगा।

RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021 Exam Pattern 

सबसे पहले हम एग्जाम पैटर्न के बारे में बाद करेंगे, इसके बाद आप राजस्थान ग्राम सेवक सिलेबस 2021 की जानकारी निचे पढ़ सकते है। परीक्षा की स्कीमः-ये इस प्रकार है।

  • Total Marks: प्रश्‍नपत्र 100 अंकों का होगा।
  • Exam Duration: प्रश्‍न पत्र दो घण्टे के लिए होगा।
  • MCQs Questions: प्रश्‍नपत्र में सभी प्रश्‍न बहुविकल्पीय होगें और सभी प्रश्नों के अंक समान होगें।
  • Negative Marking: सभी प्रश्नों में ऋणात्मक अंकन होगा अर्थात प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जायेंगे।
  • Qualifying Marks: परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए कम से कम 40 प्रतिशत अकों की जरूरत होगी। इससे कम अंक होने पर आवेदक इस परीक्षा से बाहर निकाल दिया जायेगा और ना ही नियुक्त होगा।
  • राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट और RSCIT Certificate/ Computer Certificate का होना जरूरी है।
  • राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती की आयु सीमा 18 से 40 वर्श तक जबकि अन्य आरक्षित वर्गो को नियमानुसार छूट मिलेंगी।

RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021 [विस्तृत जानकारी]

राजस्थान ग्राम सेवक 2021 परीक्षा के सिलेबस इस प्रकार है- इसके आगे हम आपको यह बतायेंगे कि इन विषयों को हम किस तरह से तैयार कर सकेंगे। इसकों हम विस्तार से जानेगें।

1. सामयिक विषय – RSMSSB VDO Syllabus 2021

  • इस विषय के अन्तर्गत हम राज्य, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मुख्य घटनायें
  • खेल , न्यूज़ आदि ।

2. भारत और राजस्थान के विशेष संदर्भ के साथ कृषि और आर्थिक विकास

  • राजस्थान की खाद्य एवं वाणिज्य फसल, कृषि आधारित उद्योग, मुख्य सिंचाई एवं नदी घाटी परियोजनाएं, मरूस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजनाएं। जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था। वृहत् उद्योग।

3. भूगोल तथा प्राकृतिक संसाधनः-

    • विश्व की विस्तृत भौतिक विशेषताएं, महत्वपूर्ण स्थान, पर्वत और महासागर।
    • भारत की पारिस्थितिक और वन्य जीवन।
    • राजस्थान के प्राकृतिक संसाधन: जैसे वन, भूमि, खान एवं खनिज, पशु संसाधन आदि और जीवन एवं संरक्षण।
    • राजस्थान के भूगोल, प्राकृतिक वनस्पति, जलवायु, मिट्टी, सूखा, बाढ़ कृषि से संबधित जानकारी एवं उसकी समस्यायें।कृषि पर आधारित उद्योग, नदी घाटी परियोजना, मरूस्थल एवं बंजर भूमि के विकास के लिए परियोजना आदि सम्मिलित है।

4. इतिहास एवं संस्कृति

राजस्थान के मुख्य स्मारक और उनका इतिहास, पहनावा, उनकी बोलियां, संगीत, नृत्य, अपने कुल देवता और कुल देवी के प्रति आस्था, मेले और त्यौहार आदि के बारें में जानना इस विषय में आता है:

    • बोलियां और साहित्य
    • जनजातियाँ और उनकी अर्थव्यवस्था
    • संगीत, नृत्य और रंगशाला
    • वस्त्र एवं आभूषण, मेले और त्यौहार, रूढिया, उनके लोक एवं जनजातिय पहलुओं के विशिष्ट संदर्भ सहित
    • संत, कवि, धार्मिक आस्था, सम्प्रदाय, योद्धा संत, लोक देवता और देवियाँ

5. राज्य, जिला, तहसील और पंचायत स्तर पर राजस्थान में प्रशासनिक ढांचा

6. साधारण मानसिक योग्यता

7. तर्कशक्ति एवं विश्लेषणात्मक योग्यता

8. इसके अलावा हिन्दी, अग्रेंजी और गणित -10वी स्तर की अच्छी तरह से तैयारी होनी चाहिए।

हिन्दी के मुख्यतः पाठ्यक्रम में अशुद्ध वाक्यों का शुद्ध रूप, विलोमार्थी शब्द, कहावतें और लोकोक्तियां, संधि विच्छेद, रचना एवं रचयिता, मुहावरें एवं उनके अर्थ जैसे विषयों का ज्ञान आना चाहिए।

गणित के मुख्यतः पाठ्यक्रम में जड़ें, औसत, प्रतिशत, लाभ और हानि आदि अनुपात का अच्छा ज्ञान होना जरूरी है।

9. सामान्य कंप्यूटर ज्ञान

RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021 डाउनलोड कैसे करें?

इसके बाद अब हम आपको बतायेंगे कि आप किस प्रकार राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती परीक्षा का सिलेबस देख सकते है।

  • सबसे पहले आप ऑफिसियल वेबसाईट पर जायें।
  • वेबसाईट के खुलने के बाद ग्राम सेवक सिलेबस 2021 पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आप इस पीडीएफ को सेव कर सकते है।
  • और सिलेबस को पीडीएफ के माध्यम से पढ़ाई कर सकते है।
RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021
RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021

Direct Link to Download RSMSSB gram vikas adhikari VDO Syllabus 2021 in Hindi

 Rajasthan Gram Sevak Syllabus 2021-22 PDF  <<Click Here >> to get

FAQs – RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021

अब हम कुछ सवाल के जवाब देगें जिससे आपको इस लेख को पढ़ने में आसानी रहेंगी।

प्रश्‍न: राजस्थान ग्राम सेवक परीक्षा 2021 में कितने प्रश्‍न होंगे?उत्तर: इस परीक्षा में कुल 100 प्रश्‍न होंगे और हर प्रश्‍न के सही जवाब के लिए एक अंक दिया जाएगा।लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी।
प्रश्‍न: ग्राम सेवक परीक्षा राजस्थान में नेगेटिव मार्किंग भी होगी क्या?उत्तर: हाँ, इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी जो इसप्रकार है: 1/3 अंक हर गलत उत्तर के लिए कटे जाएंगे।
प्रश्‍न: आवेदक की आयु कितनी होनी चाहिए?उत्तर: आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।
प्रश्‍न: राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2021 के लिए आवेदन कब से किए जा सकते है?उत्तर: राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 सितम्बर से 9 अक्टूबर 2021 तक किये जा सकते है।
प्रश्‍न: आवेदक की शैक्षणिक योग्यता क्या है?उत्तर: आवेदक की शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएट और साथ ही साथ RSCIT Certificate or Computer Certificate/ Knowledge  का होना जरूरी है।
प्रश्‍न: राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती 2021 के लिए कितनी फीस भरनी होगी?
उत्तर: राजस्थान ग्राम सेवक भर्ती की परीक्षा की फीस इस प्रकार है।

  • सामान्य वर्ग की आवेदक हेतु 450 रूपये है।
  • पिछड़ा वर्ग/अति पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के आवेदक हेतु 350 रूपये है।
  • राज्य के अनुसुचित जाति एवं अनुसुचित जनजाति के आवेदक हेतु 250 रूपये है।
  • सभी वर्ग के ऐसे आवेदक जिनकी वार्षिक आय 2,50000 रूपये से कम है, के लिए अनुसुचित जाति एवं जनजाति के समान ही परीक्षा शुल्क 250 रूपये ही है।

1 thought on “RSMSSB Gram Sevak Syllabus 2021”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Dont copy Content is protected by wayofjobs !!